{"_id":"4-74515","slug":"Etah-74515-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"109 प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र व टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
109 प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र व टूल किट
Etah
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा (ब्यूरो)। डीएम जेपी त्रिवेदी ने नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को डूडा द्वारा संचालित स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 109 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे।
डीएम ने कहा कि सभी बेरोजगारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा जिले की प्रत्येक नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण आरपी चौहान ने बताया कि नगर पालिका परिषद में 40 पात्र महिलाओं को फल संरक्षण, 30 पात्र युवकों को हाउस वायरिंग और 39 पात्र युवकों को मोटर ड्राइविंग का तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चार सौ रुपये प्रतिमाह की दर से 12 सौ रुपये छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं टूलकिट प्रदान की गई है। इस मौके पर एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार, आईएएस उज्ज्वल कुमार, एएसडीएम/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एमए अंसारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी पवन कुमार गुप्ता आदि थे।