{"_id":"4-57291","slug":"Etah-57291-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमसान में मिले हरिद्वार के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमसान में मिले हरिद्वार के बच्चे
Etah
Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के गांव कमसान के ग्रामीणों को दो बच्चे रेल पटरियों पर रोते हुए मिले। ग्रामीण बच्चों को लेकर कोतवाली देहात पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने बच्चे गांववालों को ही सौंप दिए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे अपने आप को हरिद्वार का रहने वाला बता रहे हैं।
कोतवाली देहात के गांव कमसान के पास शुक्रवार को रेल पटरी किनारे कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दो बच्चे रोते हुए पटरी-पटरी होते हुए नहर की तरफ जा रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पटरी से उताकर पूछताछ की। ग्रामीणों के अनुसार लड़के की उम्र पांच-छह साल और लड़की की उम्र सात साल के लगभग है। बच्चे सिर्फ इतना बता रहे हैं कि वह हरिद्वार में रहते हैं। बच्चों को लेकर ग्रामीण कोतवाली देहातपुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने बच्चों की जिम्मेदारी गांव के ही रामबाबू को सौंप दी।