{"_id":"4-48913","slug":"Etah-48913-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा से बसपा प्रत्याशी होंगे सत्यपाल सिंह राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा से बसपा प्रत्याशी होंगे सत्यपाल सिंह राठौर
Etah
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बसपा के यहां मंगलवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सुनील कुमार चित्तौड़ ने पार्टी के पुराने सिपाही रहे सत्यपाल सिंह राठौर को एटा लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया । इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव को सपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को बसपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। बसपा ने विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से ठाकुर जाति पर दांव खेलते हुए सतपाल सिंह राठौर को एटा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए सम्मेलन में कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने एटा सीट पर पत्ते खोलते हुए सत्यपाल सिंह राठौर को प्रत्याशी घोषित किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा संासद एसपी सिंह बघेल, पूर्व मंत्री व एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, जिलाध्यक्ष मनोज सागर, रमेश सागर, राजकुमार गौतम, नन्नू सिंह वर्मा, गजेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु भारद्वाज, उत्साह भारद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। क्या बोले कोआर्डिनेटर। लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने बाद राज्य सभा सांसद सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने घोटाले पे घोटाले करके देश को लूटा, तो वहीं बीजेपी ने भी देश की जनता को छला है। सपा सरकार में लूट, डकैती तथा बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। बसपा को एकजुट होकर पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली पहुंचाना है। जब पूर्व विधायक- मंत्री भूले नाम। सम्मेलन में कई बार ऐसा भी समय आया, जहां पूर्व मंत्री, विधायकों की जुबान फिसल गई। इस दौरान पूर्व विधायक रहे सूरज सिंह शाक्य घिरोर के पूर्व मंत्री रहे जयवीर सिंह की जगह उनका नाम उदयवीर सिंह बार-बार बोलते नजर आए, तो वहीं जयवीर सिंह खुद जहीर अहमद को जहीर खां बोलते हुए नजर आ रहे थे। नगला केवल का भी मुद्दा छाया। नगला केवल गांव में पिछले दिनों हुए जातीय संघर्ष को लेकर दलितों पर हुई रिपोर्ट का मामला भी उठा। इस दौरान एसपी सिंह बघेल ने मामले की आईजी से शिकायत करने की बात कही। कहा कि वहां भी सुनवाई नहीं होती है तो फिर राज्यसभा में यह मुद्दा उठाएंगे। मायावती के फाड़े पोस्टर और होर्डिंग्स। सम्मेलन खत्म होने के बाद कुछ अराजकतत्वों ने सम्मेलन स्थल पर लगे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पोस्टर तथा होर्डिंग्स फाड़ दिए। इतना ही नहीं गेट के पास लगे बड़े होर्डिंग्स उखाड़े और फाड़ दिए। जिसे लेकर कुछ देर के लिए तनाव व्याप्त हो गया। मायावती के होर्डिंग फाड़ने तथा सड़क पर फेंकने को लेकर लोग भिड़ गए। इस दौरान मारपीट तक नौबत आ पहुंची। मामले को बढ़ता देख किसी तरह से लोगों समझा कर मामला निपटाया गया।