{"_id":"4-48788","slug":"Etah-48788-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 बीएलओ रहे गायब, कटेगा वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 बीएलओ रहे गायब, कटेगा वेतन
Etah
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा/अलीगंज/जलेसर/मारहरा। युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में रविवार को मतदाता पंजीकरण शिविरों का बृहद स्तर पर आयोजन किया गया। इसमें मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने वालों और दावे-आपत्तियां दाखिल करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं, मारहरा में अनुपस्थित रहे 17 बीएलओ का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने आदेश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश एम की मौजूदगी में एटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कालेज में विशाल मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र मलिक, तहसीलदार आंदन सिंह के साथ समस्त क्षेत्रीय सुपरवाइजरी स्टाफ और समस्त बीएलओ मतदाता सूचियों के साथ मौजूद थे। भारी संख्या में उपस्थित मतदाताओं से आपत्तियां और दावे प्राप्त कर संबंधित बीएलओ से मौके पर ही निस्तारण कराया गया। साथ ही युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में चढ़ाए गए। शिविर में अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व और उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश गांधी, अधिशासी अधिकारी डीके श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर आनंद सिंह आदि थे।
अलीगंज के नवीन तहसील परिसर में आयोजित मतदाता पंजीकरण मेला में विधानसभा क्षेत्र के युवा मतदाताओं ने अपने वोट बढ़वाए। एसडीएम भौरपाल सिंह ने शिविर की जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार पीसी आर्या, रजिस्ट्रार कानूनगो नन्नूमल सहित बीएलओ और कर्मचारी आदि थे।
विज्ञापन
जलेसर में एमजीएम इंटर कालेज परिसर में लगे मतदाता पंजीकरण मेले में भीड़ उमड़ी। एसडीएम इंद्रासन वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा भेजे दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार केएम दीक्षित, जिला कोआर्डिनेटर डा. जयशंकर सिंह, आरके जागरन सिंह, लाखन सिंह आदि थे।
विधानसभा मारहरा में निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदाता पंजीकरण मेले का आयोजन मुन्नालाल गुलजारीलाल हिंदू मुसलिम इंटर कालेज के कैंपस में किया गया, जिसमें अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अशोक वर्मा ने अनुपस्थित 97 बीएलओं के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई कराए जाने के लिए विधानसभा मारहरा के आरओ एमए अंसारी को निर्देश दिए।
मतदाता पंजीकरण मेले में अपर आयुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इसमें समस्त बीएलओ को वोटर-लिस्ट एवं प्रपत्र छह, सात एवं 8 अ को भरवाकर जमा कराने के लिए दिशा निर्देश थे, जिसको 313 बीएलओं में से अनुपस्थित 97 बीएलओ ने गंभीरता से नहीं लिया और राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही बरती है जो एक गंभीर मामला है। इस दौरान उन्होंने महिला बीएलओ की भी गिनती कराई। पंजीकरण मेले में अपर जिलाधिकारी राजेन्द्र कुमार, आरओ/एएसडीएम एमए अंसारी, नायब तहसीलदार अतुल कुमार आदि मौजूद थे।