{"_id":"43156","slug":"Etah-43156-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत जिला बदर की पुलिस को तलाश ! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत जिला बदर की पुलिस को तलाश !
Etah
Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा (ब्यूरो)। शहर में घूम रहे अपराधियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस अब मरे हुए अपराधियों को पकड़ने का लेकर घर जाकर पूछताछ कर रही है। जिला बदर एक अपराधी जो कई महीनों पहले ही मर चुका है। उसे पकड़ने पुलिस उसके घर पहुंची। जहां वह अपराधी नहीं मिला।
मंगलवार की दोपहर पुलिसकर्मी लालपुर स्थित रवि पुत्र गौरीशंकर की छानबीन करने पहुंचे। जिसे पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी गौरव दयाल ने जिला बदर किया था। साथ ही उस पर अन्य मामला भी चल रहा था। बताते हैं कि आरोपी की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी। पुलिस को इसका अंदाजा नहीं था। मंगलवार को उसे पकड़ने के लिए वह उसके घर पहुंच गई, वहां उसे जब पता चला कि उसकी मौत हो गई है तो उल्टे पैर लौट आई।