फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   98 fever patients found in 20 day Dastak campaign

Etah News: 20 दिन के दस्तक अभियान में मिले बुखार के 98 मरीज

Fri, 03 May 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 May 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
98 fever patients found in 20 day Dastak campaign
एटा। विशेष संचारी रोग अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चला था। इस दौरान 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चला। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों ने घर- घर जाकर दस्त्क दी और बीमारियों से ग्रसित मरीजों का विवरण लिया। टीमों को 98 बुखार के रोगी मिले। यह संख्या अभियान और टीमों की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रही है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ही प्रतिदिन 80 से 100 तक बुखार पीड़ित पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया दस्तक अभियान के दौरान 1649 स्वास्थ्य टीमें लगाई गईं। टीम में आशा सहित आंगनबाड़ी को रखा गया। इन्होंने अभियान के दौरान 43312 घरों में दस्तक दी और बीमारी से ग्रस्ति मरीजों का विवरण लिया। टीमों को इस दौरान 98 बुखार के रोगी मिले। 17 टीबी के संदिग्ध मिले। इनकी जांच की जा रही है। जबकि 31 बच्चे कुपोषण से ग्रसित मिले। इन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed