फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आज आखिरी इम्तिहान, बना दो कीर्तिमान

आज आखिरी इम्तिहान, बना दो कीर्तिमान

Sun, 28 Apr 2019 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आज आखिरी इम्तिहान, बना दो कीर्तिमान
मतदान करने को उमड़ी भीड़ - फोटो : Demo Pic
एटा/अलीगंज। लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाताओं का आज आखिरी इम्तिहान है। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली अलीगंज विधानसभा में आज सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


सोमवार को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के 331484 मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले के अलीगंज विस क्षेत्र में 181914 पुरुष, 149562 महिला और आठ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें हैं। इनके लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतदान के लिए 413 मतदेय स्थलों पर 1652 कर्मचारियों को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोआब्जर्वर तैनात करने के साथ हर पल की गतिविधि को कैमरे में कैद किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते अलीगंज को लेकर प्रशासन कड़ी सतर्कता बरत रहा है। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में बांटने के साथ 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्याशियों के साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए नौ फ्लाइंग स्क्वैड लगाई गई हैं।

104 पोलिंग बूथों पर कैमरे
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 104 पोलिंग बूथों पर कैमरे लगाए गए हैं। इसमें हर पल की रिकार्डिंग कराई जाएगी। इसके लिए अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को जिम्मा सौंपा गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान
आयोग के निर्देश पर जिले में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सेना और पुलिस फोर्स भेजा गया है। बीएसएफ और सीपीएमएफ के साथ पुलिस के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद किया गया है।

2014 में 67.21 फीसद हुआ था मतदान
अलीगंज विस क्षेत्र में साल 2014 में 67.21 फीसद मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान 327598 मतदाताओं में से 220210 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। 302 वोट नोटा में डाले गए थे।


41 बूथों से होगी वेबकास्टिंग
मतदान के दौरान अलीगंज विस क्षेत्र के 41 बूथों से बेवकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है। एनआईसी में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों पर पूरी नजर रखी जाएगी। इन केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed