फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   9 new buses are expected in the new year.

Etah News: नए साल में 9 नई बसें मिलने की उम्मीद

Tue, 23 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
9 new buses are expected in the new year.
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड से लोग भारी संख्या में अन्य जनपदों के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड की यात्रा करते हैं। इस वर्ष महाकुंभ मेले के बाद डिपो के बेड़े में 13 नई बसें शामिल की गई हैं। इसके बाद अब 9 बसें और आने वाली हैं, इनके नए साल में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेल सेवा न होने के कारण अधिकांश लोग बस के सहारे ही यात्रा करते हैं। बहुतायत में जिले के लोग दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में नौकरी करते हैं। यह सब बस के माध्यम से ही यात्रा करते हैं। पहले जहां डिपो के बेड़े में निगम की 81 और अनुबंधित 87 बसें थीं। महाकुंभ के बाद 22 बसों के आने की बात कही गई थी, मगर उसमें से 13 ही भेजी गई हैं। जिसके बाद निगम की बसों की संख्या 94 हो गई। इसके बावजूद भी कई मार्गों पर बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अगले माह नए साल में शेष 9 बसें मिलने की उम्मीद है। इनके आने से काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर के बीचोंबीच स्थित रोडवेज स्टैंड को जब इलेक्ट्रिक स्टेशन में तब्दील कर दिया जाएगा, तब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। इनके संचालन से आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed