{"_id":"64ece9726292b3185202efcc","slug":"9-kanwariyas-injured-due-to-max-overturning-and-bike-sliding-etah-news-c-163-1-eta1001-4493-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मैक्स पलटने और बाइक फिसलने से 9 कांवड़िये घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मैक्स पलटने और बाइक फिसलने से 9 कांवड़िये घायल
Tue, 29 Aug 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
एटा। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 9 कांवड़िये घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां घायलों को उपचार दिया गया। फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना के गांव नगला मिलक निवासी लगभग 40-45 लोग कांवड़ लेने गंगा घाट सोरोंजी जा रहे थे। ये सभी कांवड़िये मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार थे।
जैसे ही इनकी गाड़ी एटा में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे पुल के ऊपर कासगंज रोड मोड़ पर पहुंची। तभी बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इसकी वजह से गाड़ी में सवार अशोक, समनेश, शिवकुमार, राजकुमार, दिनेश, श्रीकृष्ण तथा शिवम घायल हो गए। घायलों को उनके अन्य साथियों ने डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। हालांकि इनके एक साथी हृदेश ने बताया कि घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज परिजन शिकोहाबाद में एक निजी चिकित्सालय में करा रहे हैं।
वहीं दूसरी घटना फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र की है। जहां एका-एटा रोड पर नहर मोड़ के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। उस पर सवार कांवड़ लेने जा रहे रामहरी तथा विकास निवासी अकबरपुर थाना फरिहा घायल हो गए। दोनों घायलों को उनके साथियों ने एंबुलेंस की सहायता से एटा मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद साथी उन्हें वापस गांव ले गए।