फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   85 thousand cheated by threatening to arrest a girl in a criminal case

Etah News: युवती को आपराधिक केस में पकड़ने की धमकी देकर ठगे 85 हजार

Sun, 28 Sep 2025 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Sep 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
85 thousand cheated by threatening to arrest a girl in a criminal case
एटा। युवती के नाम आपराधिक मुकदमा दर्ज होने और पकड़कर ले जाने की धमकी व्हाट्सएप कॉल पर दी गई। डराकर परिवार से 85 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने ठग लिए। मामले की रिपोर्ट साइबर थाने में उमेश चंद्र निवासी गांव नकटई थाना अलीगंज ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि 17 अगस्त को उनके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि पुत्री के नाम मुकदमा दर्ज है। इसमें उसको पकड़कर ले जाएंगे। गिरफ्तारी से बचने के नाम पर खाते में रुपये डालने के लिए धमकाया। परिवारीजन इस धमकी और बेटी के पकड़ने और बदनामी की आशंका से भयभीत हो गए। साइबर ठगों ने क्यूआर कोड भेजा, इस पर 85 हजार रुपये डाल दिए। इसके लिए आभूषण गिरवीं रखने पड़े। इसके बाद भी साइबर अपराधी कॉल कर और रुपये मांगते रहे। पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम से जुड़ा मामला होने की वजह से इसे साइबर थाने के लिए भेज दिया गया। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की जानकारी देकर लोगों को डराने के बाद ठगी करने के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है तो ऐसे साइबर ठगों का शिकार बनने से बच सकें। इस मामले में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed