{"_id":"68617e9a786057d5210911f8","slug":"8-people-were-bitten-by-snakes-in-different-places-in-24-hours-etah-news-c-163-1-eta1002-135577-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे में 8 लोगों को सर्प ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे में 8 लोगों को सर्प ने डसा
Sun, 29 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। बारिश के बाद सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं। 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर सांप ने 8 लोग सर्प दंश का शिकार हुए। सभी पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पिछले 24 घंटे में मेडिकल में अलग-अलग स्थानों से 8 लोग पहुंचे। इनमें सलोनी (22) निवासी राजा का रामपुर, मीना (28) निवासी निधौली कलां, सोहन सिंह (50) निवासी बिछवां मैनपुरी, अरविंद कुमार (35) निवासी गांव गौसपुर जनपद फिरोजाबाद, शैलेंद्र (13) निवासी नगला गलू कोतवाली देहात, पायल (25) निवासी सम्मत फिरोजाबाद, अंकित (27) निवासी नगला दलु निधौली कलां, संजू (32) निवासी ख़िदरपुर थाना पिलुआ शामिल हैंं।
मेडिकल कॉलेज के डॉ. वैभव ने बताया कि इस समय बारिश के कारण गांव व घरों में सांप निकल आते हैं। किसी तरह पैर पड़ने व दबने के कारण सर्प डस लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 90 प्रतिशत सर्प जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन हादसा होने पर डर व लापरवाही के कारण लोग अपनी जान खो बैठते हैं। मेडिकल कॉलेज पर सर्पदंश के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। शिकार हुए लोग झाड़-फूंक व बायगीरों के चक्कर में न पड़ें। समय से मरीज को मेडिकल लेकर आएं। जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सके।