फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   8 officers-employees absent during CDO inspection, sought clarification

Etah News: सीडीओ के निरीक्षण में 8 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 11 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
8 officers-employees absent during CDO inspection, sought clarification
विकास भवन में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व फाइलों के रख-रखाव को लेकर हिदायत देते सीडीओ। - फोटो : विकास भवन में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व फाइलों के रख-रखाव को लेकर हिदायत देते सीडीओ।
एटा। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में फाइलों का रखरखाव सही नहीं पाया गया। चारों ओर गंदगी का अंबार नजर आया। इसके अलावा अलग-अलग विभाग के आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विकास भवन का कार्यभार संभालने के बाद से ही मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र विकास भवन में साफ-सफाई के संबंध में कर्मचारियों को हिदायत दे चुके हैं। मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में मेजों पर फाइलों का ढेर लगा पाया। संबंधित अधिकारी की मेजों पर नेम प्लेट नहीं लगे होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

कार्यालय के गलियारों में गमले नहीं पाए जाने तथा दीवारों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी का कार्यालय खाली मिला। एक महिला कर्मचारी उपस्थित थी। कक्ष में सामान फैला हुआ था, अभिलेख अस्त-व्यस्त तरीके से रखे थे। कोई अधिकारी, नहीं मिला। आरईडी कार्यालय में गंदगी पाई गई, पुराना रिकॉर्ड कमरे में पडा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अभिलेख अव्यवस्थित मिले। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रदीप कुमार एवं रेखा मिश्रा को छोड़कर अन्य कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिला स्तरीय अधिकारी 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा निस्तारण करेंगे। साफ-सफाई व कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों की मेजों पर नेम प्लेट लगी होनी चाहिए। अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। जो सामान अनुपयोगी हो उसे स्टोर में रखा जाना चाहिए। अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों ने स्पष्टीकरण मांगा है सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


जिला कार्यक्रम अधिकारी व कर्मचारी, जिला कृषि अधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी व कर्मचारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी सहित आठ अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि कुछ अधिकारी राजकीय जिला कृषि एवं विकास औद्योगिक प्रदर्शनी में सरकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे व कुछ अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed