{"_id":"64e8eb2127032667600fca66","slug":"8-lakh-cash-and-20-tola-gold-stolen-from-married-house-in-broad-daylight-etah-news-c-163-1-sagr1017-4377-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शादी वाले घर से दिनदहाड़े 8 लाख नकदी व 20 तोला सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शादी वाले घर से दिनदहाड़े 8 लाख नकदी व 20 तोला सोना चोरी
Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला किदवई नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शादी वाले घर में नकदी और जेवर चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अय्यूब अली के मकान से चोरी की वारदात हुई है। मकान स्वामी ने बताया कि बहन गुडिया और भांजी आयमा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोनों की शादी के लिए करीब 8 लाख रुपये रकम जुटाई थी और दोनों के लिए करीब 20 तोला सोने के जेवर बनवाए गए थे। रकम और जेवर घर में ही रखे थे। दोपहर में शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए छत पर सभी लोग चले गए। तभी चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया।
इसके बाद नीचे उतरकर आए तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। जब नकदी और जेवर देखे तो गायब मिले। इसके बाद हम लोगों के होश उड़ गए और पुलिस को खबर दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात हुई है। चोरी कितने की हुई है, इसकी भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी गए सामान की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।