{"_id":"69ee6944e4d33724890a8138","slug":"763-new-soldiers-held-the-passing-out-parade-etah-news-c-163-1-eta1004-149734-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 763 नए सिपाहियों ने की पासिंग आउट परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 763 नए सिपाहियों ने की पासिंग आउट परेड
Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
43वीं वाहिनी पीएसी में पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग करते रिक्रूट आरक्षी। संवाद
एटा। शहर के जेल रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन और कासगंज रोड स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक मोहम्मद इमरान ने परेड की सलामी ली और नव आरक्षियों को शपथ दिलाई।
वहीं 43वीं वाहिनी पीएसई में डीआईजी आगरा रामबदन सिंह ने नव आरक्षियों को शपथ दिलाई। दोनों जगहों पर 763 सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया।
रविवार को सुबह 8 बजे रिजर्व पुलिस लाइन और 43वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। परेड कमांडर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी की उपस्थिति में परेड की शुरुआत करवाई। मुख्य अतिथि मोहम्मद इमरान ने परेड की टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नव-आरक्षियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा कानून, आपदा प्रबंधन एवं मानवाधिकार का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक राम बदन सिंह ने समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में 393 रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं 43वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट संजीव उपाध्याय ने 370 रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह समेत क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।