फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   (सीएम की खबर-1) (मुख्यमंत्री से उम्मीद, किस्त-2)

(सीएम की खबर-1) (मुख्यमंत्री से उम्मीद, किस्त-2)

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
(सीएम की खबर-1) (मुख्यमंत्री से उम्मीद, किस्त-2)
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
एटा-जलेसर। परिंदे उड़ गए हैं, पर्यटक निराश हैं और परेशानियां वहीं। उपेक्षा और असुविधा का दंश झेल रहा पक्षी विहार बदहाली के कगार पर है। पिछली बार मुख्यमंत्री आए तो बड़ा वादा करके गए थे, लेकिन कुछ हुआ नहीं। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के दौरे से जिले के लोगों को पक्षी विहार के विकास की आस लगी है।
विज्ञापन


साल 1984 में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख रूप किशोर गौतम और तत्कालीन डीएम जैकब थामस के प्रयासों के चलते विशाल झील और खजूर की झाड़ियों के कारण पटना को पक्षी विहार की सौगात मिली। इसके बाद डीएम मुकुल सिंघल, उमेश चंद्र ने यहां का विकास कराया, लेकिन पिछले 15-16 साल से सरकारी उपेक्षा के चलते पर्यटक स्थल बदहाली की ओर बढ़ रहा है। आलम यह है कि अब यहां परिंदों की संख्या भी कम हो गई तो असुविधाओं के चलते पर्यटकों ने भी यहां से दूरी बना ली। अब 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एटा आगमन से पक्षी विहार के विकास की उम्मीदें भी उड़ान भर रही हैं।
विज्ञापन


प्रवासी पक्षियों की होने लगी वापसी
मौसम बदलने के साथ ही पर्यटक स्थल से प्रवासी पक्षियों की वापसी शुरू हो गई है। झील में भी पानी कम होता जा रहा है। शीत लहर के दौरान पक्षी विहार में प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी। गर्म मौसम शुरू होते ही साइबेरियन पक्षियों ने पलायन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना पक्षी विहार सालों से बदहाल है। सरकारों और प्रशासन ने कभी इसके विकास के बारे में नहीं सोचा।
धीरज पाल सिंह

पक्षी विहार में दिनोंदिन प्रवासी पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है। विहार के विकास की जरूरत है।
मुन्ना पहलवान

सीएम ने पिछले दौरे में पक्षी विहार के विकास का वादा किया था। अब उसे पूरा करने की बारी है।
कुशलपाल सिंह

पटना पक्षी विहार में असुविधाओं के चलते पर्यटक कम आते हैं। इसे लेकर प्रयास किए जाने चाहिए।
राजेश गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed