फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   70 lives have been lost in road accidents this year

70 जानें जा चुकी हैं इस साल सड़क हादसों में

Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
70 lives have been lost in road accidents this year
कासगंज। यातायात के नियमों की अनदेखी जिले के लोगों पर भारी पड़ रही है। साल दर साल सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस साल माह जनवरी से तीन मई तक 123 दिनों में 70 लोगों की मौत मार्ग हादसों में हुई है। यदि 12 साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हादसों की संख्या तीन गुने से अधिक बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

इन हादसों की जांच में वाहन चालकों का यातायात नियमों का पालन न करना सामने आता रहता है। इस साल एक जनवरी से अब तक 117 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 70 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जबकि 85 लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह, यातायात माह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है। समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर, स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। फिर भी हादसे रूक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दुर्घटना के लिए संवेदनशील क्षेत्र
गोलाकुआं तीव्र मोड़, हिमांयूपुर मोड़, नदरई नहर, गढ़ी तिराहा, गोरहा बाईपास, नगला पट्टी तीव्र मोड़, थरा चीतरा, अलीपुर बंबा, बकावली मोड़, नगला हीरा, अशोकपुर तीव्र मोड़, दरियावगंज रेलवे क्रॉसिंग, रजमऊ पुलिया, कादरगंज ब्रिज अप्रोज, बाचमई पुलिया, पथरेकी, अथैया, पटियाली बदायूं हाईवे, कादरगंज रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed