{"_id":"65c26afde4928b51ab026f74","slug":"6500-candidates-took-the-practical-exam-in-171-schools-etah-news-c-163-1-sagr1019-112306-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 171 विद्यालयों में 6500 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 171 विद्यालयों में 6500 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रहीं हैं। जिले में पांच जनपदों के पर्यवेक्षक परीक्षा को लेकर लगाए गए हैं। मंगलवार को जिले में 171 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान 6500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर सहारनपुर, मैनपुरी, आगरा सहित पांच जनपदों के पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जिले में मंगलवार को श्री रामबाल भारती इंटर कॉलेज, अमृता देवी इंटर कॉलेज लालपुर सहित 171 विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। किसी में भौतिक विज्ञान तो किसी में रसायन, किसी में जीव विज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा 6500 परीक्षार्थियों ने दी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा को कराया गया। परीक्षा के दौरान 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जबकि तीन विद्यालयों में डीआईओएस चंद्रकेश सिंह द्वारा परीक्षा को देखा गया। डीआईओएस ने बताया परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
नहीं आएंगे 18 पर्यवेक्षक
परीक्षा को लेकर शिक्षा परिषद दूसरे जनपदों से पर्यवेक्षकों को लगाया गया है, लेकिन जिले में अधिकारियों द्वारा परीक्षा को लेकर उनसे संपर्क किया गया तो 18 पर्यवेक्षकों ने आने से मना कर दिया। बताया गया कि पर्यवेक्षकों के न आने की जानकारी शिक्षा परिषद को दे दी गई है।