{"_id":"645bd91be18989d9490be918","slug":"6470-quintals-of-wheat-procured-at-81-centers-etah-news-c-25-1-152860-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 81 केंद्रों पर 6470 क्विंटल गेंहू की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 81 केंद्रों पर 6470 क्विंटल गेंहू की हुई खरीद
Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गेहूं खरीद करने के लिए जिले में 83 केंद्रों का संचालन कराया गया, लेकिन दो ऐसे केंद्र हैं, जहां पर अब तक एक भी किसान नहीं पहुंचा है। कुल मिलाकर 6470 क्विंटल खरीद होने का दावा किया जा रहा है। कुल 83 क्रय केंद्रों में से 81 पर गेहूं की खरीद शुरू चुकी है। इन केंद्रों पर 6470 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों की बात की जाए तो अधिकांश रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक सिर्फ 222 किसानों ने ही अपने गेहूं की उपज को सरकारी केंद्रों पर बिक्री किया है। इस वर्ष सरकार की ओर से पुराने लक्ष्य को ही पूरा करने के निर्देश दिए गए थे जो 76 हजार मीट्रिक टन है।
इस लिहाज से लक्ष्य कोसों दूर है, लेकिन फिर भी अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि लक्ष्य के काफी करीब खरीद पहुंच जाएगी। इसकी वजह बताई जा रही है कि अभी 15 जून तक खरीद होनी है। तमाम किसान बाद में आते हैं।
हालांकि बाजार के लिहाज से अब किसानों का केंद्रों पर पहुंचने की संभावना कम होती जा रही है। क्योंकि किसान खेतों में से गल्ला निकलने के बाद घरों पर बहुत कम ही संख्या में भंडारण करते हैं। वह सीधे क्रय केंद्रों या मंडी पर ही गेहूं को भेजते हैं। इस बार निजी कंपनियों की ओर से सीधे किसानों से खरीद होना भी कम खरीद की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि 6470 क्विंटल खरीद तक पहुंच गए हैं। लक्ष्य से दूर हैं, लेकिन उम्मीद है कि करीब पहुंच जाएंगे। अभी 15 जून तक खरीद का समय है और किसानों के आने से इन्कार नहीं किया जा सकता।