{"_id":"648ef79b5f9bb97af807c33c","slug":"6-year-old-boy-died-due-to-bike-collision-etah-news-c-163-1-sagr1017-1061-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत
Sun, 18 Jun 2023 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8
एटा। थाना और कस्बा अवागढ़ स्थित मुख्य चौराहा पर शनिवार की देरशाम बाइक सवार ने गांव शहनौआ निवासी पुष्पेंद्र कुमार के 6 वर्षीय पुत्र निशांत को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। बालक अपनी मां बेबी देवी के साथ अपनी ननिहाल टूंडला जा रहा था।
घायल बालक को परिजन आगरा इलाज के लिए लेकर गए। वहां रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि पुत्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसके चलते मौत हुई है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि बालक की मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मां की ओर से बाइक सवार को नामजद कर तहरीर दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।