फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   56 pipe drinking water projects will be made operational soon

Etah News: 56 पाइप पेयजल परियोजनाओं को जल्द कराया जाएगा क्रियाशील

Fri, 18 Aug 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
56 pipe drinking water projects will be made operational soon
एटा। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित कराई गईं 56 पेयजल परियोजनाओं को जल्द क्रियाशील कराया जाएगा। इसके लिए डीएम ने सभी बीडीओ और जल निगम के जेई को परियोजनाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पेयजल परियोजनाओं को क्रियाशील कराते हुए लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। परियोजनाओं पर कार्य कर रहे ऑपरेटर का समय से मानदेय भुगतान किया जाए। जहां पानी की उपलब्धता अथवा कार्य शुरू कराने में कोई असुविधा हो रही है, वहां अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण डीके सिंह कार्यदायी संस्था के प्र्रतिनिधि एवं अपनी टीम के साथ राजस्व विभाग, बीडीओ के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन

यदि किसी स्थान पर खारे पानी की समस्या है तो उसके समीप 10 किलोमीटर के क्षेत्र में पानी की टंकी पूर्व से बनी है तो संबंधित गांव में पानी उपलब्ध कराएं। बीडीओ यह देखें कि जल निगम द्वारा कार्य कराए जाने के बाद गांव में सड़क को ठीक कराया गया है अथवा नहीं। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार, तहसीलदार जलेसर अजीत कुमार, नायब तहसीलदार एटा सदर शाश्वत अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम डीके सिंह, सभाी बीडीओ, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, जल निगम के अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed