फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 years imprisonment to the person who tried to kidnap a student

Etah News: छात्रा के अपहरण की कोशिश करने वाले को 5 साल की कैद

Thu, 24 Apr 2025 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
5 years imprisonment to the person who tried to kidnap a student
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। छात्रा के अपहरण की कोशिश करने के मामले में विशेष न्यायाधीश रेप एंड पॉक्सो एक्ट सारिका गोयल ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया। दोषी हेमंत कुमार निवासी बहादुरगढ़ कोतवाली देहात को 5 साल कैद की सजा दी है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक 20 दिसंबर 2021 को किशोरी आगरा रोड स्थित कोचिंग पर पढ़ने गई हुई थी। शाम लगभग 4:20 बजे बाहर कोचिंग से बाहर निकलते ही वहां पहले से मौजूद हेमंत कुमार और उसके साथियों ने तमंचा दिखाते हुए सफेद रंग की गाड़ी में डालने की कोशिश की। छेड़खानी करते हुए धमकी दी। कहा कि साथ न चलने पर गोली मार देगा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के आने पर ये लोग भाग गए। पुलिस ने विवेचना कर हेमंत के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। अदालत में चली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया गया। हेमंत को 5 साल के कठोर कारावास और और 40 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed