फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 people injured in road accidents, 2 referred

Etah News: सड़क हादसों में 5 लोग हुए घायल, 2 रेफर

Fri, 05 Jul 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Jul 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
5 people injured in road accidents, 2 referred
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला के गांव पेंदापुर निवासी रामवीर सिंह किसी काम से घर के समीप ही पैदल जा रहा था। तभी एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामवीर उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। थाना जसरथपुर के गांव हरसिंहपुर निवासी मुन्नालाल और नंदकिशोर किसी काम से सराय अगहत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं थाना पिलुआ के नगरिया मोड़ निवासी हृदेश की बाइक गांव के पास ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे हृदेश के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार विमला देवी निवासी कोसमा थाना जलेसर गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां से विमला देवी की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed