फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   496 Panchayat assistants made only 343 Ayushman cards in nine days

Etah News: 496 पंचायत सहायकों ने नौ दिन में बनाए महज 343 आयुष्मान कार्ड

Sat, 16 Dec 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
496 Panchayat assistants made only 343 Ayushman cards in nine days
एटा। वर्तमान में डीएम के निर्देशन में आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत सहायक भी कार्ड बनाने को लगाए गए हैं, लेकिन पंचायत सहायक कार्ड बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पंचायत सहायकों द्वारा नौ दिन में सिर्फ 343 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन



आयुष्मान योजना की शुरूआत वर्ष 2018 में हुई थी। योजना के तहत जिले में 5 लाख 48 हजार लाभार्थी शामिल किए गए थे। इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारक, 15 हजार बुजुर्ग व 46356 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक भी शामिल किए गए हैं। डीएम के निर्देशन में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी सहित पंचायत सहायकों को लगाया गया है। जिले में 496 पंचायत सहायक तैनात है। आंकड़ों पर गौर करें तो 7 से 15 दिसंबर तक 343 लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड पंचायत सहायकों द्वारा बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 से 15 दिसंबर तक 4824 लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन




पंचायत सहायकों द्वारा बनाए गए कार्ड
दिनांक आयुष्मान कार्ड
7 दिसंबर 58
8 दिसंबर 36
9 दिसंबर 46
10 दिसंबर 21
11 दिसंबर 47
12 दिसंबर 41
13 दिसंबर 33
14 दिसंबर 36
15 दिसंबर 25
----------------
आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। पंचायत सहायक कार्ड बना रहे हैं। कितने कार्ड बने स्वास्थ्य विभाग ही बता पाएगा। - केके सिंह चौहान, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed