फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   47 complaints presented to the DM; seven resolved on the spot.

Etah News: डीएम के सामने आईं 47 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण

Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
47 complaints presented to the DM; seven resolved on the spot.
अलीगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पद समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी। संवाद
एटा/अलीगंज। तहसील अलीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन ने समस्याएं सुनी। यहां 47 शिकायतें आईं, जिनमें सात की मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से बाकी शिकायतों पर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांचकर समस्याओं के निस्तारण करने को कहा है। उन्होंने कहा पीड़ित के साथ बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, आपूर्ति, पेंशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण के रहे। एसएसपी डॉ. इलामरन ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से निपटाने को कहा। समाधान दिवस में एसडीएम जगमोहन गुप्ता, डीएसओ कमलेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बीडीओ शिवशंकर शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायत प्राप्त हुई, 3 का मौके पर निस्तारण हुआ। जलेसर में एडीएम प्रशासन संगम लाल ने जनसुनवाई की। 11 शिकायतों में से 1 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन




लंबित भुगतान कराने के लिए लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन

अलीगंज। समाधान दिवस में आने पर लेखपालों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें लेखपालों ने बताया ई-डिलीवरी माध्यम से बनाए जाने वाले आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्रों के प्रिंटिंग व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए प्रति आवेदन पांच रुपये भुगतान को वर्ष 2021 में शासनदेश जारी किया गया था। जिसका सितंबर 2019 से अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में नियमित भुगतान किया जा रहा है। कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण का कार्य पूरा होने पर भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, शिववीर सिंह, आकाश यादव, संतोष कुमार, प्रियांशु वर्मा, शिवा सक्सेना, दीपक शाक्य, जितेंद्र सिंह सहित अनेक लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाने से न्याय न मिलने पर एसएसपी से मिली महिला
अलीगंज। राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव कैला की एक महिला ने थाने से न्याय न मिलने पर शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे एसएसपी डॉ. इलामारन से मुलाकात की। महिला ने बताया छह मई को उसके जेठ बालेंद्र सिंह घर आकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसको पीटते हुए धमकाया गया। महिला ने बताया उसका पति दिल्ली में रहता है, जिसने दूसरी शादी कर ली है। इसके चलते उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखे हुए है। महिला ने बताया सात मई के बाद से वह लगातार थाने जा रही है, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इस पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed