फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   40 bigha of pasture land freed from illegal occupation

Etah News: अवैध कब्जे से मुक्त कराई चारागाह की 40 बीघा जमीन

Tue, 10 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
40 bigha of pasture land freed from illegal occupation
नगला ख्याली में चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराती राजस्व व पुलिस टीम।  - फोटो : नगला ख्याली में चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराती राजस्व व पुलिस टीम।
एटा। मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला ख्याली में चारागाह की 40 बीघा जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया। मंगलवार को गांव में पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को मुक्त कराया।
विज्ञापन

गांव की मंजू चौहान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि चारागाह की जमीन के साथ ही खेल मैदान की जमीन पर भी कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने टीम का गठन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार सदर संदीप सिंह, नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, राजस्व निरीक्षक चेतराम वर्मा, लेखपाल राघवेंद्र सिंह, नरेश बाबू, अवनेंद्र कुमार वर्मा और विकास सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पैमाइश कर चिह्नांकन किया गया और अवैध रूप से किए गए कब्जे को मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को नगला ख्याली में स्थित गोशाला के हरे चारे के लिए पशुपालन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed