{"_id":"6627f41cecd3171c10099623","slug":"4-asha-along-with-one-companions-honorarium-stopped-etah-news-c-163-1-sagr1019-115898-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 4 आशा सहित एक संगिनी का रोका गया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 4 आशा सहित एक संगिनी का रोका गया मानदेय
विज्ञापन
एटा। इन दिनों विशेष संचारी रोग अभियान चल रहा है। निर्देश हैं कि गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाए। दरवाजे पर पोस्टर भी लगाया जाए। मंगलवार को वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक सकीट ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। उन्हें कार्य में लापरवाही मिली। इस पर सीएचसी के अधीक्षक से बात कर 4 आशा कार्यकर्ताओं सहित सहायिका का मानदेय रुकवाया है।
वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया सकीट ब्लॉक क्षेत्र के निगोह हसनपुर में पहुंचे। यहां काफी गंदगी में मिली, साफ-सफाई नहीं हुई थी। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों ने घरों में जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक नहीं किया था और न ही दस्तक अभियान के तहत कार्य किया जा रहा था। यहां तक कि घरों के बाहर पोस्टर लगाने के निर्देश थे, लेकिन वह भी नहीं लगाए गए। इसी को लेकर आशा कार्यकर्ता बबिता, गुड़िया, सरोज व सीमा सहित सहायिका सुनीता का एक माह का मानदेय रोकने के लिए सीएचसी अधीक्षक से कहा। बताया सीएमओ के निर्देश पर चारों का एक माह का मानदेय रोक दिया गया है।