फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3.98 lakh voters are suspected to be duplicates.

Etah News: 3.98 लाख मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका

Fri, 16 Jan 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
3.98 lakh voters are suspected to be duplicates.
एटा। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 3.98 लाख मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका है। इसके आधार पर इनकी जांच शुरू करा दी गई है। 30 फरवरी तक जांच पूरी कर डुप्लीकेट पाए जाने वाले नामों की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन


गांवों में पंचायत चुनाव का खुमार चढ़ना शुरू हो गया है। संभावित प्रत्याशियों के हाेर्डिंग, बैनर, पोस्टर जगह-जगह छाए हुए हैं। जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है। उधर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर हैं। दिल्ली से मतपत्र प्राप्त कर यहां लाए जा चुके हैं जिन्हें जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं मतदाता सूची पर भी लगातार कार्य चल रहा है। करीब 12 लाख नामों की अनंतिम मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां प्राप्त कर निस्तारण कर लिया गया है। अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले अनंतिम सूची में पकड़े गए डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 398274 ऐसे नाम पाए गए हैं जो एक से अधिक विकासखंडों में दर्ज हैं। आशंका है कि गलत रूप से नामों को दो जगह दर्ज करा लिया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर इनकी पुष्टि करेंगे। एक मतदाता के नाम दो जगह पाए जाते हैं तो मतदाता की इच्छा के अनुसार एक जगह नाम रखा जाएगा और दूसरी जगह से हटा दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सर्वे बीएलओ के माध्यम से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed