फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   34 schools not uploaded marksheets

प्राप्तांक अपलोड नहीं करने वाले 34 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 02 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
34 schools not uploaded marksheets
एटा। नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के प्राप्तांक अपलोड किए जाने थे। लेकिन परिषद के आदेशों की अवहेलना कर 34 विद्यालयों ने प्राप्तांक अपलोड नहीं किए, जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्षा नौ के 553, कक्षा 10 के 558, 11वीं के 287 और 12वीं के छात्रों के प्राप्तांक 294 विद्यालयों को अपलोड करने थे। इनमें से 34 विद्यालयों ने परिषद के आदेशों के अवहेलना की है। जबकि एक बार प्राप्तांक अपलोड करने के लिए तिथि भी बढ़ाई गई। पहले 20 दिसंबर तक अपलोड करने थे, बाद में 24 दिसंबर कर दी गई। प्राप्तांक अपलोड नहीं करने वालों में दो राजकीय, चार सहायता प्राप्त और 28 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों ने नहीं किए प्राप्तांक अपलोड
माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालय हैं पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मलावन, राजकीय उमा विद्यालय कुसवा, चेतराम सिंह इंका नरौरा, उल्फराय इंका बसुंधरा, दयानंद इंका भरतौली, सर्वोदय इंका एटा, डीएवी इंका अलीगंज, श्रीमती मौहरश्री देवी इंका गंगानगर एटा, गंगादेवी क्षेत्रपालसिंह इंका लालपुर ओंन, गंगा इंका नगला मुरी, एसपीएलके इंका अकबरपुर, श्री साहब किस मैइंका यादवगढी, श्री कप्तानसिंह उमावि ओंन, श्री अवेधश सिंह उमावि खरसैला, जवाहर लाल नेहरू उमावि कवार, श्री रामस्वरूप उमावि बदरिया, डा. भीमराव आंबेडकर उमावि खडौआ, स्वामीश्री असगानंद उमावि बराखेड़ा, श्री टोडीसिंह उमावि आनंदपुरम लालपुर, एसजीके उमावि एटा, उषादेवी प्रतापसिंह वर्मा उमावि जैथरा, आरएन उमावि हैदरपुर, शहीद लोकपालसिंह उमावि बिजलई, एसबीडी उमावि गढ़ी बेंदुला, अभयनंदन मिश्र रामनारायण उमावि रारपट्टी, श्रीमती विरमादेवी उमा नगला सेवा, श्री विक्रमसिंह आर्य उमावि मई बदामापुर, श्री परसादीलाल अमर ज्योति उमावि भढैरा, सरस्वती देवी उमावि नगला गुलाबी, एसएमएस इंका कुंसरी, रामदास एंड नीलम उमावि नगला दीप और दयाराम वर्मा उमावि नगला बदू भोगपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षाओं के प्राप्तांक अपलोड नहीं करने वाले 34 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। जबाव मांगा गया है, कार्रवाई की जाएगी।
मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed