फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3200 students registered on the Track Education portal

Etah News: ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर 3200 विद्यार्थियों का पंजीकरण

Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
3200 students registered on the Track Education portal
एटा। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण होना है। अभी तक करीब 3200 विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। 31 जुलाई तक सभी विद्यालयों में नए विद्यार्थियों का पंजीकरण होना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र शुरू होते ही इस बार नए विद्यार्थियों के ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कक्षा नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। वहीं, कक्षा 10 पास करने वाले छात्र-छात्राओं को 11वीं में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ट्रैक शिक्षा पोर्टल स्थापित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर कक्षा 9 और 11 के छात्रों की ऑनलाइन एंट्री करनी होगी। अभी तक करीब 3200 विद्यार्थियों का पंजीकरण पोर्टल पर हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय समयबद्ध तरीके से छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड करें अन्यथा संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में 25 राजकीय, 49 वित्तपोषित और 543 स्ववित्त पोषित विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed