{"_id":"66abc477ce95742bfe0bded7","slug":"32-sacks-of-government-wheat-found-landing-at-galla-agents-house-etah-news-c-163-1-sagr1016-120699-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गल्ला आढ़ती के घर उतरा जा रहा था सरकारी गेहूं, पूर्ति विभाग ने 32 बोरे किए बरामद; होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गल्ला आढ़ती के घर उतरा जा रहा था सरकारी गेहूं, पूर्ति विभाग ने 32 बोरे किए बरामद; होगी जांच
Fri, 02 Aug 2024 01:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:13 PM IST
सार
सरकारी गेहूं एक गल्ला आढ़ती के घर में उतारा जा रहा था। सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां से 32 बोरे बरामद किए गए हैं। आरोपी से मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सकीट कस्बा के मोहल्ला जोशियान कटरा में सरकारी राशन की जांच-पड़ताल करते क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति
- फोटो : सकीट कस्बा के मोहल्ला जोशियान कटरा में सरकारी राशन की जांच-पड़ताल करते क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी।
विस्तार
एटा में सकीट कस्बा के मोहल्ला जोशियान कटरा स्थित एक गल्ला आढ़ती के घर मैक्स पिकअप से गल्ला उतारा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने 32 बोरा गेहूं पकड़ा। जो सरकारी राशन का था।
बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे मोहल्ला जोशियान कटरा स्थित मनोज कुमार वार्ष्णेय के आवास पर मैक्स पिकअप से गल्ला उतारा जा रहा था। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी दिग्विजय सिंह ने सकीट पुलिस के साथ छापा मारा।
सरकारी गेहूं के बोरों से भरी मैक्स पिकअप को कब्जे में ले लिया। यह गेहूं रैवाड़ी सकतपुर के यहां से आया हुआ बताया गया। इस पर क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ वहां जाकर भी स्टॉक और अभिलेखों की जांच की।