{"_id":"687400fe02f3190b5968a343dff1d1d1","slug":"31500-11-million-outstanding-on-the-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31500 पर बिजली का 11 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31500 पर बिजली का 11 करोड़ बकाया
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 05 Oct 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सात अक्तूबर को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलने वाले अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रबंध निदेशक आगरा ने बकाएदारों की सूची मांगी है। विभाग द्वारा तैयार की गई सूची में जिले में 31500 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने छह महीने से बिल जमा नहीं किया है। इन पर 11 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं।
जिले में 40 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। शहर में 29 प्रतिशत उपभोक्ता चोरी से बिजली जला रहे हैं। इस चोरी को कम कर 15 प्रतिशत पर लाना है। इसके चलते सात अक्तूबर को प्रबंध निदेशक आगरा प्रभुनारायण सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय अभियान चलेगा। इस अभियान में चार डायरेक्टर, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता के अलावा चार जिलों की विजिलेंस टीम शामिल होंगी। अभियान को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। प्रबंध निदेशक ने जिले से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची मांगी है, जिन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं किया है और चोरी से बिजली जलाकर विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं।
अधिशासी अभियंता शहरी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में 13500 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने मार्च 2015 के बाद से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इन पर नौ करोड़ रुपये बकाया है, वहीं इनमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं। जिनमें पीएसी, पुलिस, जिला अस्पताल, जिला जेल, ब्लड बैंक, विकास भवन, न्यायालय, नगरपालिका आदि हैं। इन विभागों ने अभी तक बिल जमा नहीं किया है। इन सरकारी विभागों पर ही विभाग का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में 1800 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है। इन सभी की सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण, राजकुमार