फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 people arrested for cutting green trees in TTZ area

Etah News: टीटीजेड क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान करते 3 लोग गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 28 Apr 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
3 people arrested for cutting green trees in TTZ area
जलेसर। समसपुर रोड पर हरे वृक्षों का कटान कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टीटीजेड क्षेत्र में हरे वृक्षों का कटान करने पर पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जलेसर क्षेत्र टीटीजेड के अंतर्गत आता है। इसलिए इस क्षेत्र में हरे वृक्षों के कटान पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सोमवार को समसपुर रोड पर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इस्माइल, अनिकेत और सुभाष को मौके से गिरफ्तार करते हुए कटे हुए वृक्षों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त की है। पूछताछ में इस्माइल ने बताया कि यह पेड़ अनिकेत ने उसको बेचे थे। अनुमति की जानकारी किए जाने पर अनिकेत कागज उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीनों लोगों को जेल भेजा गया है। कटे हरे वृक्षों को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed