{"_id":"675ecc08bf88aecd45036184","slug":"3-including-woman-consumed-poisonous-substance-due-to-altercation-etah-news-c-163-1-eta1001-126987-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कहासुनी होने पर महिला सहित 3 ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कहासुनी होने पर महिला सहित 3 ने खाया विषाक्त पदार्थ
Sun, 15 Dec 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला सहित तीन लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। एक को आगरा रेफर किया गया है। परिजन ने बताया कि घर में कहासुनी के बाद दोनों युवकों ने चूहेमार तो महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
थाना निधौली कलां के गांव गदनपुर निवासी संजय ने बताया कि भाई अवनीश की शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर घर के लोगों से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद अवनीश ने घर पर रखी हुई चूहेमार दवा खा ली। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उपचार चल रहा है। गांव नगला शंकर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि पुत्री माया की घर पर खाना बनाने को लेकर मां से कुछ कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसने घर पर रखी हुई कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार होने पर घर ले गए।
इसके अलावा शहर के भगीपुर निवासी सोमदेव ने बताया कि बेटा कृष्ण गोपाल रविवार को दोपहर के समय दुकान पर आया और पैर छूने के लिए झुका, तभी उसको उल्टी होने लगी। यह देखकर हम घबरा गए और उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां बेटे ने बताया कि घर पर कहासुनी होने के बाद चूहेमार दवा का सेवन कर लिया था। जिसके चलते तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन कृष्णगोपाल को घर ले गए।