फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   27 buses went to elections, passengers are facing problems

Etah News: चुनाव में गईं 27 बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Fri, 19 Apr 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
27 buses went to elections, passengers are facing problems
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड पर सहालगों के चलते भीड़ उमड़ने लगी है, लेकिन 27 बसें लोकसभा चुनाव के मतदान में सुरक्षा बलों को ले जाने के लिए भेजी गईं हैं। जिसके कारण बसों की कमी से लोग परेशान हैं। निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डिपो में वर्तमान में 176 बसें हैं, जिनमें से 87 बसें अनुबंधित हैं। लोकसभा चुनाव चल रहा है, शुक्रवार को पहले चरण का मतदान हुआ। जिसमें एटा डिपो की 27 बसें सुरक्षा बलों के लिए भेजी गईं। ऐसे में यहां बसों की कमी हो गई। जबकि बुधवार से शादी सहालग शुरू हो चुके हैं। जिसके कारण लोग अधिक संख्या में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी लोग शादियों में जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर सरकारी बस का इंतजार करते दिखाई दिए, लेकिन बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बस स्टैंड के अंदर से लेकर बाहर तक बसों का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे। सरकारी बस न मिलने पर यात्रियों ने निजी वाहनों के माध्यम से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
लोकसभा चुनाव में डिपो से 27 बसें भेजी गईं हैं, जो कि शुक्रवार शाम तक वापस लौट आएंगी। अगर किसी सवारी को कोई दिकक्त आ रही है तो उसका समाधान कराया जाएगा। -राजेश कुमार यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed