{"_id":"64c93a2250e7e6c16c00b064","slug":"250-lakh-stolen-including-cash-and-jewelry-etah-news-c-163-1-sagr1016-3188-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नकदी व जेवरात सहित 2.50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नकदी व जेवरात सहित 2.50 लाख की चोरी
Tue, 01 Aug 2023 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव मेंं चोरों ने ताले चटका कर लाखों रुपये के आभूषण के साथ नगदी चुरा ले गए। मकान स्वामी और सदस्यों को घटना की जानकारी बाद में 31 जुलाई को हुई।
मकान स्वामी यशवीर सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी के अनुसार रात को गर्मी पड़ने के कारण वो परिवार के सदस्य के साथ बाहर सो रहे थे। इसबीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया और उन्हें तथा परिवार के सदस्यों को भनक तक नहीं लगी। चोर अपने काम को आसानी से अंजाम दे कर निकल गए। पीड़ित ने बताया मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखे 90 हजार नकदी के साथ लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार चोर इस दौरान करीब ढाई लाख से अधिक का नुकसान किए। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।