फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   244 chhaatr-chhaatraon ko mile laipatop

244 छात्र-छात्राओं को मिले लैपटॉप

Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
244 chhaatr-chhaatraon ko mile laipatop
लैपटाप वितरण समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में लैपटाप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2014 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 244 विद्यार्थियों को लैपटाप दिए गए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की लैपटॉप योजना केवल एक प्रोत्साहन नहीं वरन मेधावियों को आत्मनिर्भर बनाना है। 
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक आशीष यादव आशू ने कहा कि किसी समाज, प्रदेश या देश की प्रगति शिक्षा से ही संभव है। तकनीक के साथ शिक्षा और प्रभावी हो जाती है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को लैपटॉप देकर पूरी दुनियां से ऑनलाइन कर दिया है। मारहरा विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि धन के दुरुपयोग की शिकायतों पर गंभीर हुए मुख्यमंत्री ने देश की नौजवान पीढ़ी के हाथों में इंटरनेट का सशक्त हथियार सौंपा है। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने कहा कि युवाओं के हाथ में लैपटॉप देना मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण है। योजना ने गांव के गरीब मेधावी दुनियां से जुड़ सकेंगे। संस्था अध्यक्ष संजय टिंगल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने युवाओं खासकर विद्यार्थियों को खासी सौगातें दी हैं। समारोह में 24 छात्र अनुपस्थित रहे। एसडीएम सुनील कुमार वर्मा, एडीआईओएस कृपा शंकर वर्मा, सपा जिला महासचिव उमेश गुप्ता, भूपेंद्र प्रजापति, डाक्टर सुधीर गुप्ता, अनोखे सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, दुर्गेश यादव आदि प्रमुख थे। समारोह का संचालन गीतकार डा. अरुण उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन

-------
मारहरा विधायक अमित गौरव ने मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुदेशिया, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ अरुण उपाध्याय, संस्था अध्यक्ष संजय टिंगल, प्रबंधक अमित सक्सेना को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही संबोधन में कहा कि वह इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन छात्रों के बीच खासे खुश दिखाई दिए। हुसैन सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed