फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   23 sweepers of seven gram panchayats suspended

सात ग्राम पंचायत के 23 सफाई कर्मी निलंबित

Mon, 31 May 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
23 sweepers of seven gram panchayats suspended
एटा। मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने विकासखंड सकीट की सात ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में गंदगी की भरमार मिली। 23 सफाई कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं ग्राम पंचायत सचिव का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत नगला भजुआ, भरतौली, राधेनगर, बाबली, सौंहार, रामनगर सौंहार और हरिचंदपुर का निरीक्षण किया। नगला भजुआ में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं था। सामुदायिक शौचालय में आने-जाने के लिए सीढ़ी नहीं बनी थी। पंचायत सचिव सतेंद्र कुमार का वेतन रोक दिया। ग्राम पंचायत भरतौली में सफाई कर्मियों की पूरी टीम अनुपस्थित थी। सुशील कुमार, जितेंद्र, मनोज कुमार, राजीव कुमार, आनंद कुमार, सचिन कुमार, राम प्रताप, मनोज कुमार और आदेश को निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत राधेनगर में सफाई कर्मी जय प्रकाश, अमर कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अमरदीप अनुपस्थित थे। जिन्हें निलंबित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मलावन में गोशाला का निरीक्षण किया जहां सफाईकर्मी विप्रचंद्र और जसवीर अनुपस्थित थे। दोनों को निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत सौंहार में सामुदायिक शौचालय की देखरेख नहीं की जा रही थी। वहीं साफ-सफाई व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। इस पर सचिव अवनेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम पंचायत रामनगर सौंहार में सफाईकर्मी रेखा देवी, लाल सिंह, सतीश चंद्र, बबलू कुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रामखिलाड़ी, दया शंकर, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, कौशलेंद्र कुमार का एक दिन का वेतन काटा है। वहीं पंचायत सचिव प्रमोद कुमार का भी वेतन काटा है। ग्राम पंचायत हरिचंद्रपुर में अनुपस्थित सफाईकर्मी देव सिंह, मुकेश कुमार, सुभाष चंद्र, रामनिवास, प्रेमपाल, जयपाल, विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed