फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   23 people injured in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में 23 लोग हुए घायल

Fri, 13 Mar 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
23 people injured in road accidents
एटा। अलग अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में 23 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भूपालपुर निवासी बलवीर सिंह और गौरव खेत पर काम करके घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं थाना मिरहची क्षेत्र में कासगंज रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें छिबरामऊ निवासी उमंग वर्मा, रामसखी और अरविंद घायल हो गए। वहीं थाना निधौली कलां क्षेत्र के उदयपाल, थाना देहात कोतवाली के गांव गिरौरा निवासी दिलीप कुमार, थाना सकीट के गांव चांदपुर निवासी अशोक कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसखपुर पर ट्रेक्टर ने ऑटो में कट मार दिया। इससे ऑटो पलट गया। इसमें बैठे जीसखपुर निवासी नवलकिशोर, सनी, शिवम और थाना अमांपुर निवासी रामरतन घायल हो गए। इसके साथ ही थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी सनी सिद्दकी, थाना अलीगंज क्षेत्र के सचिन, गंगा सिंह, बृजेश, थाना रामनगर निवासी मुकेश, राकेश कुमार, थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव फोकर निवासी दिनेश कुमार, अमित, थाना मलावन क्षेत्र के रमाकांत, नकुल, थाना जसराना के राकेश आदि लोग सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed