फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   22 new buses will join the depot's fleet before Diwali.

Etah News: दिवाली से पहले डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 22 नई बसें

Sun, 08 Sep 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
22 new buses will join the depot's fleet before Diwali.
एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित डिपो के बेड़े में जल्द ही 22 नई बसें और शामिल की जाएंगी। इनमें दो एसी जनरथ बसें भी होंगी। नई बसों के आने से यात्रियों की समस्याएं दूर होंगी। लोकल रूट पर भी बसों का संचालन नियमित रूप से प्रारंभ हो सकेगा।
विज्ञापन

डिपो में इस समय निगम व अनुबंधित दोनों मिलाकर लगभग 190 बसें हैं। विभिन्न मार्गों पर इनका संचालन किया जा रहा है। दिवाली से पहले 22 नई बसों के मिलने से लंबे रूट के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के साधन बेहतर हो जाएंगे। वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां तक बस सेवा नहीं पहुंच पा रही है। एटा- निधौली कलां, एटा-मारहरा, मिरहची-अचलपुर के साथ ही अन्य कई रूट ऐसे हैं जहां बसों की कमी होने के चलते संचालन ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। जबकि इन मार्गों पर बस को संचालन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

इन्हीं सब समस्याओं के निस्तारण के लिए निगम की ओर से डिपो को दिवाली से पहले 22 नई बसें मिलने की उम्मीद है। एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि 22 नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इनमें से 2 बसें जनरथ ऐसी होंगी। सभी बसों को अलग-अलग रूट पर लगाया जाएगा। एसी बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed