फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खाते में दो हजार पहुंचते ही किसानों के चेहरों पर आई रौनक

खाते में दो हजार पहुंचते ही किसानों के चेहरों पर आई रौनक

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
खाते में दो हजार पहुंचते ही किसानों के चेहरों पर आई रौनक
फोटो:- 23, 24, 25, 26, 27 जेपीजी
विज्ञापन


खाते में आया ‘सम्मान’ तो लबों पर आई खुशी
जिले के 40094 किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि की पहली किस्त
आईटीआई कालेज में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को दिए गए प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये की पहली किस्त आते ही जिले के किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। योजना का लाभ मिलने का प्रमाण पत्र हाथ में लिए किसान प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रविवार को आईटीआई कॉलेज समेत जिले के आठ ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के उद्घाटन का लाइव प्रसारण एलईडी से किया गया। कार्यक्रम में किसानों के साथ मुख्य अतिथि मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, डीएम आईपी पांडेय, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, उपकृषि निदेशक विजय शंकर ने लाइव प्रसारण देखा और सुना। गोरखपुर में प्रधानमंत्री के योजना का शिलान्यास करते ही जिले के किसानों के खातों में पैसे आने के मैसेज शुरू हो गए। किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 40 हजार 94 किसानों के खातों में पहली किस्त के रूप में 81 लाख 88 हजार रुपये पहुंच गए। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद 20 किसानों समेत ब्लॉकों में किसानाें को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


कई बैंक खुले
किसान सम्मान निधि योजना की रविवार को शुरुआत होनी थी। इसके चलते शहर में कई बैंक खुलीं। शहर की अर्बन बैंक, इलाहाबाद बैंक और सेंट्रल बैंक खुली रहीं। बताया गया कि किसान सम्मान निधि योजना के कारण बैंकों को खोले जाने का निर्देश दिए गए थे। हालांकि शहर की कई बैंक बंद भी रहीं। इस संबंध में एलडीएम ने कहा कि बैंकों के कोई लिखित आदेश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
किसानों की बात
मोदी देश में पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है। खाते में धनराशि आने से खुशी हो रही है।
वीरेंद्र सिंह निवासी सोंसा
------------
प्रमाण पत्र मिल गया है, मेरा मोबाइल घर पर है। खाते में रुपये आ गए होंगे। योजना अच्छी है इसका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा।
हाकिम सिंह निवासी अबरौली
-----------
प्रधानमंत्री मोदी ने बिना बिचौलियों के किसानों को सीधा लाभ दिया है। अब तक कर्मचारी ही योजनाओं को खा जाते थे।
भगवान सिंह निवासी उलायतपुर
------------
खाते में दो हजार रुपये आने का मैसेज फोन पर आ गया है। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए अच्छी योजना शुरू की है।
चोब सिंह निवासी उलायतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed