फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   206 crore development plans approved

206 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी

Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
206 crore development plans approved
206 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक में 206 करोड़ 30 लाख की विकास योजनाओं को मंजूरी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों से जिले का चहुमुखी विकास होगा। योजना में गरीब, अल्पसंख्यक, पिछड़े, अनुसूचित वर्ग, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क के साथ गांवों के विकास पर बल दिया गया है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति की बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियाें को विकास कार्य पूर्ण गुणवत्ता और मानक पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवंटित धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ कर पात्र तक पहुंचना जरूरी है। यादव ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ग्राम्य विकास योजना में चयनित सभी गांवों को संतृप्त करने और जनता की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा जिला योजना वर्ष 2016-17 के लिए अनुमोदित 206 करोड़ 30 लाख बजट में लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए 515, कृषि 32, पशुपालन 466, दुग्ध विकास 189, वन विभाग 175, ग्राम्य विकास विशेष कार्यक्रम के लिए  351.39, भूमि एवं जल संसाधन 50 लाख, रोजगार कार्यक्रम 3000, पंचायती राज 730, निजी लघु सिंचाई 267.95, राजकीय लघु सिंचाई 25.78 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत के लिए 123.15, सड़क एवं पुल 216.53, पर्यटन 20, प्राथमिक शिक्षा 572.9, माध्यमिक शिक्षा 816.37, उच्च शिक्षा 20, एलोपैथी 15, ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता 2077.49, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम 1140, ग्रामीण आवास 3740, पिछड़ी जाति कल्याण 145.21 लाख, महिला एवं बाल विकास 563.76 लाख, समाज कल्याण 2412.76 लाख की धनराशि का अनुमोदन किया गया। बैठक में डीएम अजय यादव ने कहा चालू वित्तीय वर्ष में निशुल्क बोरिंग में कुल 5293 का लक्ष्य है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 138 समूहों का गठन होगा और पंचायती राज द्वारा 18.50 किमी  सीसी रोड तथा केसी ड्रैन का निर्माण प्रस्तावित है। इस दौरान एसएसपी एएस राय, सीडीओ राजेंद्र कुमार, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर, पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, अमित गौरव यादव टीटू, आशीष यादव, रणजीत सुमन, राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय, पूर्व सांसद कैलाश यादव, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, मंजीत यादव, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, चंदन पटेल, रामदास, एएसडीएम, डीएसटीओ प्रवीन टिंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन


तालाब खोदवाने की मांग
एटा। बैठक में सूखे का देखते हुए अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने नलकूपों के संचालन एवं रखरखाव की मांग पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों की विद्युत समस्या की शिकायत पर उन्होंने एक्सईएन नगर एवं देहात को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, गलत बिल भेजने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। विधायक जलेसर रणजीत सुमन ने जलेसर-कोसमा मार्ग का जीर्णोद्धार, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नए तालाबों की खोदाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed