फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 fever patients got dengue, 2 got malaria

Etah News: बुखार के 2 मरीजों को डेंगू, 2 को निकला मलेरिया

Fri, 27 Sep 2024 03:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Sep 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
2 fever patients got dengue, 2 got malaria
एटा। बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। डेंगू के साथ मलेरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को किशोर व बुजुर्ग डेंगू पॉजिटिव निकले। जबकि बुजुर्ग महिला और एक बालिका मलेरिया पॉजिटिव पाई गई। डेंगू पॉजिटिव मरीजों का मेडिसिन वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 2000 मरीजों के पर्चे बने। मेडिसिन विभाग में दो कक्षों में 4 चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। दोनाें कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। यहां दोपहर 2 बजे तक 642 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 300 के करीब बुखार के पीड़ित पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि जांच में प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बरी नगला निवासी 65 वर्षीय रोशनलाल डेंगू पॉजिटिव आए। उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। परिजन ने बताया 3 दिन से बुखार आ रहा था। गांव खड़ौआ निवासी 15 वर्षीय शुभम भी डेंगू पॉजिटिव आया। उसे भी मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। परिजन ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहा था। यहां आए तो जांच में डेंगू निकला। इसके अलावा गांव नगला लच्छी निवासी 7 वर्षीय लवी व शहर के पीपल अड्डा निवासी 77 वर्षीय नेमी सिंह मलेरिया पॉजिटिव आए। दोनों का उपचार स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed