फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 commission agents were operating outside the market without registration, fined 28 thousand

Etah News: मंडी के बाहर बिना पंजीकरण चल रहीं थीं 2 आढ़तें, 28 हजार का जुर्माना

Fri, 11 Apr 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 11 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
2 commission agents were operating outside the market without registration, fined 28 thousand
अलीगंज। अलीगंज-एटा रोड स्थित गल्ला मंडी के बाहर अवैध तरीके से बिना पंजीकरण दो आढ़तें संचालित की जा रहीं थीं। एसडीएम व तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई की। दोनों आढ़तियों पर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार मोरल और तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय ने गल्ला मंडी के बाहर आशु गुप्ता और दीपक गुप्ता की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। बिना पंजीकरण उनकी दुकानें चलती मिलीं। दोनों पर 14-14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि मंडी समिति के बाहर गेहूं या अनाज खरीदते मिले तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में आढ़तियों पर हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले भी आढ़तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। मंडी परिसर के बाहर आढ़त संचालित करने पर पूर्व में एसडीएम कार्रवाई कर चुके हैं। इसके बावजूद उनको खौफ नहीं है। जुर्माने की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को भी मंडी के बाहर आढ़त संचालित कर कई व्यापारी गेहूं खरीदते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed