{"_id":"687a85f7c15b9690770fb075","slug":"2-accused-arrested-along-with-3-stolen-bikes-one-absconding-etah-news-c-163-1-eta1001-136459-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चोरी की तीन बाइक सहित 2 आरोपी पकड़े, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चोरी की तीन बाइक सहित 2 आरोपी पकड़े, एक फरार
Fri, 18 Jul 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपियों को अवागढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार की देर रात कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के संबंध में चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर तीन व्यक्ति जाते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके 2 युवकों को पकड़ लिया, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह शौक मौज करने के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। डर की वजह से पुलिस से बचकर भागना चाह रहे थे। एक युवक ने अपना नाम जितेंद्र कुमार निवासी सरानी और दूसरे ने कस्बा के मोहल्ला खिड़की निवासी सुमित प्रताप बताया।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 3 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि वह शौक-मौज करने के लिए बाइक चोरी करते थे। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।