{"_id":"5cc5e028bdec22078a1faf22","slug":"191556471848-etah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवाओं से बढ़ी गर्मी, झुलसे लोग: फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवाओं से बढ़ी गर्मी, झुलसे लोग: फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुआ हवाओं से बढ़ी गर्मी, झुलसे लोग: फोटो
रविवार को पारा 45 पार पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। मौसम का मिजाज बदल गया है। हवा के रुख में भी बदलाव हुआ है। इसके साथ ही पारे में रविवार को फिर बढ़ोत्तरी हुई। वहीं विक्षोभ हवा ने अपना कहर जारी रखा। इसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। धूप से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य तापमान से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि शनिवार को 44 व शुक्रवार को 42 डिग्री रिकार्ड किया गया था। शनिवार को हवा जहां उत्तर दिशा में चल रही थी तो रविवार को यह पूर्व दिशा में चलने लगी। इसके चलते गर्मी में बढोत्तरी हुई। तेज धूप के कारण दोपहर के समय घंटाघर, सुभाष मार्केट, बस स्टैंड आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो इक्का दुक्का लोग सड़क पर दिखाई पड़ रहे थे। वह जरूरी काम से घर से निकले थे। कोई मुंह पर कपड़ा बांधे था तो कोई छाता से धूप का बचाव कर रहा था।
----------------
शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। ठंडक पाने के लिए लोग गन्ने का रस, मैंगों शेक और शिकंजी पीकर प्यास बुझा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से शीतल पेय पदार्थों की हथठेलों पर रौनक है।
विज्ञापन
-------------
राघवेंद्र तिवारी