{"_id":"671d2c145a30a08527020d6c","slug":"18-thousand-gold-plated-dinner-set-will-spread-shine-on-dhanteras-and-diwali-etah-news-c-163-1-sagr1019-124959-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धनतेरस व दिवाली पर चमक बिखेरेंगे 18 हजार के गोल्ड प्लेटेड डिनर सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धनतेरस व दिवाली पर चमक बिखेरेंगे 18 हजार के गोल्ड प्लेटेड डिनर सेट
Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। धनतेरस व दिवाली के लिए बर्तन का बाजार सजना शुरू हो गया है। इस मौके पर खासतौर से 18 हजार रुपये कीमत के गोल्ड प्लेटेड डिनर सेट चमक बिखेरेंगे। बर्तन व्यापारियों को 5 करोड़ रुपये का कारोबार की उम्मीद है।
बर्तन व्यापारियों ने बताया जिले में अलीगढ़ व हाथरस के बर्तन अधिक आते हैं। इस बार नई- नई डिजाइन के बर्तन आए हैं। स्टील में 10 लीटर का कुकर, तांबे का जार 10 लीटर में उपलब्ध है। इसके अलावा मटका पवाली, नई डिजाइन में दूध की केन, रसोई के बर्तन स्टैंड सहित पीतल के आकर्षक कलश आदि आए हैं। सबसे अधिक आकर्षण गोल्ड प्लेटेड डिनर सेट का रहेगा। जो 18 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इनकी चमक अनूठी है। जो लोगों को डायनिंग टेबल पर शाही भोजन जैसा अहसास कराएगी। कारोबारियों ने बताया कि दिवाली के बाद शदियां भी शुरू हो रहीं है। ऐसे में छोटे से लेकर बड़े बर्तन व भारी बर्तन भी मांग को देखते हुए लाए गए हैं। धनतेरस व दिवाली पर 5 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।