फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 companies and one platoon of paramilitary force will conduct elections

Etah News: अर्धसैनिक बल की 15 कंपनी व एक प्लाटून कराएगी चुनाव

Sun, 05 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
15 companies and one platoon of paramilitary force will conduct elections
एटा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिले की सदर, मारहरा और जलेसर विधानसभा में मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। 7 मई को तीनों विधानसभा क्षेत्र के 816 पोलिंग स्टेशन के 1133 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए अर्धसैनिक बल की 15 कंपनी व एक प्लाटून चुनाव में लगाई जाएगी। वहीं एक प्लाटून बीएसएफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा करेगी। दो कंपनी और एक प्लाटून पीएसी जिले में कानून व्यवस्था को संभालेगी।मतदान को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसके तहत जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस बल की रविवार शाम को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने सभी को पुलिसकर्मियों व अन्य कार्मिकों को ब्रीफ किया।
विज्ञापन

7 मई को होने वाले चुनाव में पीलीभीत जिले से आए हुए 28 पुलिस निरीक्षक और 490 सशस्त्र मुख्य आरक्षी ड्यूटी देंगे। वहीं प्रयागराज कमिश्नरेट से आए 42 निरीक्षक और 910 सशस्त्र मुख्य आरक्षी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स 30 वीं बटालियन गोंडा से 6 निरीक्षक और 194 मुख्य आरक्षी, 45वीं बटालियन अलीगढ़ से एक निरीक्षक 191 मुख्य आरक्षी, 44वीं बटालियन मेरठ से 15 निरीक्षक और 174 मुख्य आरक्षी, 20 वीं बटालियन आजमगढ़ से 20 निरीक्षक और 179 मुख्य आरक्षी तैनात रहेंगे। कुल मिलाकर 112 निरीक्षक, 2138 मुख्य आरक्षी रहेगें। जिसमें से 1400 सशस्त्र और 738 निशस्त्र आरक्षी चुनाव को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed