फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 buses will go to Mudia fair, passengers will face problems

Etah News: मुड़िया मेले में जाएंगी 15 बसें, यात्रियों को होगी समस्या

Wed, 25 Jun 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
15 buses will go to Mudia fair, passengers will face problems
एटा। जिला मुख्यालय स्थित डिपो से मथुरा के मुड़िया मेले में 15 बसें भेजी जाएंगी। इनमें से 5 बसें 4 जुलाई से पहले और 10 बाद में भेजी जाएंगी। बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं, मेले को देखते हुए सवारियों के अनुसार कुछ बसें प्रतिदिन एटा से मथुरा के लिए आवागमन करेंगी, जिससे लोग मेले में आसानी से पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मथुरा में लगने वाले मुड़िया मेले में डिपो से बसें भेजी जाएंगी। मुड़िया मेला 4 से 11 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 बसों को मेले में भेजा जाएगा। आवश्यकता व मांग पर और भी बसें भेजी जा सकती हैं। इतनी बसों के जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करने पड़े, इसके लिए तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भी हर रूट के लिए बसों का संतुलन रहना जरूरी है। डिपो में वर्तमान में निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं। जिनमें से 15 बसों को भेजा जा रहा है। इसके अलावा अगर यहां से सवारियां जाती हैं तो कुछ बसों को मथुरा रूट पर भी लगाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता पर रखते हुए हर जरूरी मार्ग पर बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed