{"_id":"647b781b9df412c425082279","slug":"142-children-registered-in-schools-under-one-enrollment-one-trainee-etah-news-c-163-1-sagr1019-348-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक नामांकन एक प्रशिक्षु के तहत 142 बच्चे हुए स्कूलों में पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक नामांकन एक प्रशिक्षु के तहत 142 बच्चे हुए स्कूलों में पंजीकृत
Sat, 03 Jun 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ें, इसके लिए डायट पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को भी लगाया गया। एक नामांकन एक प्रशिक्षु के तहत पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया। इसके तहत प्रशिक्षुओं के माध्यम से 142 बच्चे स्कूलों में पंजीकृत किए गए हैं।परिषदीय स्कूलों में इस बार नामांकन कराने का शासन से लक्ष्य नहीं दिया गया था। एक अप्रैल से ही स्कूल चलो अभियान पर जोर दिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश थे कि अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों में नामांकित किया जाए। वहीं शासन से डायट पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को एक-एक बच्चे को नामांकित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
इसके तहत डायट पर 127 प्रशिक्षुओं द्वारा एक-एक व तीन प्रशिक्षुओं द्वारा पांच-पांच बच्चे परिषदीय स्कूलों में नामांकित कराए गए। डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के तहत प्रशिक्षुओं द्वारा पंजीकरण कराया गया है। तीन प्रशिक्षु ऐसे हैं जिन्होंने पांच- पांच बच्चे पंजीकृत कराए हैं। इन तीन प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया जाएगा।