फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14036 voters will decide the fate of 195 candidates

195 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 14036 मतदाता

Sat, 20 Feb 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 20 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
14036 voters will decide the fate of 195 candidates
 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर रविवार को उप चुनाव होगा। चुनाव के लिए छह विकास खंडों से 29 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों ने देर सांय तक अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर बूथ तैयार किए। पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मी भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में 24 गाम पंचायतों में 95 वार्डों पर वोट डाले जाएंगे। इन वार्डों पर 195 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 14036 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को कासगंज, सोरों, गंजडुडवारा, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा विकास क्षेत्र से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटिका व चुनाव में प्रयोग आने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। मतदान कर्मियों ने इन सामिग्री का निरीक्षण किया। जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। पोलिंग पार्टियों के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों को अधिग्रहित कर लिया। वाहनों के साथ पुलिस के जवानों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव
ब्लाक कासगंज में जखेरा महेशपुर, कुरामई, तिलसई कला, सलेमपुर पिरोंदा, सोरों में खडिय़ा, श्यामसर, बनूपुरा पुख्ता, गंगागढ़, सिढ़पुरा में खरगातीपुर, देहली बुजुर्ग, मगथरा, चांदपुर मेमड़ा, सिकहरा, सींगपुर, पिलखुनी, समोठी, अमापुर में सिकंद्राबाद, भिड़ौल बुजुर्ग, भड़ेरी, सुजरई, नगला कुंदन, नौगांव, पटियाली में रुस्तमपुर, गंजडुंडवारा में म्यूनी में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से  संपन्न कराने को सभी व्यवस्था कर ली गई है। कर्णवीर सक्सेना - प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed